Pages

Friday, November 21, 2014

प्रमुख आआप नेता एम.एस. धीर भाजपा में

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और प्रमुख आआप नेता एम.एस. धीर भाजपा में
Displaying 3.JPGयुदस न.दि, 21 नवं। दिल्ली विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष और एक प्रमुख आआप नेता सरदार एमएस धीर और भारत के प्रतिष्ठित टेनिस खिलाड़ी रोहित राजपाल, अपने समर्थकों के साथ दिल्ली भाजपा में प्रदेश प्रभारी प्रभात झा और प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की उपस्थिति में शामिल हो गए। तब आगामी विधानसभा चुनावों में एक ओर यह आआप झटका दूसरी ओर दिल्ली को भाजपा पूर्ण बहुमत की दिशा में एक बड़ी सफलता की शक्ति मिल रही है।
आज प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में धीर ने कहा कि वह पूरी तरह से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीति 'सबका साथ, सबका विकास' में विश्वास रखते है। वह नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में विकास की गति से बहुत प्रभावित है और वह किसी भी पूर्व शर्तों के बिना भाजपा में शामिल हो गये है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली पर प्रश्न भी उठाए।
प्रेस वार्ता में सतीश उपाध्याय ने कहा कि राजपाल एक खिलाड़ी और उपाध्यक्ष दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन भी है, अतः भाजपा में शामिल होने से युवाओं के बीच युवा नेता के रूप में अपनी भाजपा को बल प्रदान करेगा।
प्रभात झा के अनुसार विभिन्न दलों, समुदायों, नेताओं और लोगों के भाजपा में शामिल होने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है और यह भविष्य में भी जारी रहेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आये, सिख समुदाय के वर्तमान के लोगों के बीच भी उत्साह था। सांसद रमेश बिधूड़ी, वरिष्ठ नेता साहिब सिंह चौहान, प्रो जगदीश मुखी, महासचिव श्रीमती रेखा गुप्ता आदि नेताआज संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Feel free to Comment. Your comment is our guide to serve you better. Tilak
कृपया प्रतिक्रिया दें, आपकी प्रतिक्रिया से संशोधन और उत्साह पाकर; हम आपको श्रेष्ठतम सामग्री दे सकेंगे | धन्यवाद -तिलक संपादक